अब मेरी भी सुनो हे मात भवानी Bhajan Lyrics In Hindi || Lakhbir Singh Lakka ||

 Bhajan :अब मेरी भी सुनो हे मात भवानी 

Singer : Lakhbir Singh Lakka



अब मेरी भी सुनो हे मात भवानी Bhajan Lyrics In Hindi




ब्रह्मा जी को आन छुड़ाया

मधुकैटब के बल से

माँ ने रूप धर शिव को बचाया

भस्मासुर के छल से

सब देवो पर हुई सहाई

माँ दुष्टों के दल से

और भक्तो की है प्यास बुझाई


चरण गंगा के जल से


अब मेरी भी सुनो हे मात भवानी

अब मेरी भी सुनो हे मात भवानी

मै तेरा ही बालक हूँ जगत महारानी

अब मेरी भी सुनो हे मात भवानी


सिंह सवारी करने वाली

तेरी शान निराली है

तू है शारदा तू ही लक्ष्मी

तू ही तो महाकाली है

शुंभ-निशुम्भ पापी तूने संघारे


महिषासुर के जैसे तुमने ही मारे

भक्तो के सारे संकट तुमने ही टारे

मै भी हूँ आया मैया तेरे द्वारे

तेरा यश है उज्वल निर्मल

ज्यू गंगा का पानी

अब मेरी भी सुनो हे मात भवानी

मै तेरा ही बालक हूँ जगत महारानी

अब मेरी भी सुनो


ब्रह्मा विष्णु शंकर ने भी

आद्यशक्ति को माना है

जय जगदम्बे जय जगदम्बे


वेद पुराण बखाना है

शक्ति से ही सेवा होती

शक्ति से ही मान है

शक्ति से ही विजयी होता

हर इंसान है

शक्ति से ही भक्ति होती

भक्ति मे कल्याण माँ

दे दो मुझे भी भक्ति

गाऊं गुणगान माँ

कैसे मै गुणगान करूँ माँ

मै तो हूँ अज्ञानी

अब मेरी भी सुनो हे मात भवानी


मै तेरा ही बालक हूँ जगत महारानी

अब मेरी भी सुनो


कण कण मे है देखी

सबने कैसे ज्योत समायी है

भीड़ पड़े जब भक्तो पे

माँ दोडी दोडी आई है

मेरी पुकार सुन लो

दर्श दिखा दो

कर दो दया की दृष्टि

गले से लगा लो

भक्तो का मैया तुमने भाग सवारा


आया शरण मे भक्त एक दुखियारा

कर दे भक्त पे ओ मैया मेहरबानी

अब मेरी भी सुनो हे मात भवानी

मै तेरा ही बालक हूँ जगत महारानी

अब मेरी भी सुनो....





Previous
Next Post »

Popular