अंगना पधारो महारानी Song Lyrics In Hindi || Manish Moni ||

 Song : अंगना पधारो महारानी

Singer : Manish Moni



अंगना पधारो महारानी Song Lyrics In Hindi



अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी

शारदा भवानी, मोरी शारदा भवानी

करदो कृपा महारानी, मोरी शारदा भवानी

अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी


ऊँची पहाड़िया पे मंदिर बनो है

मंदिर में मैया को आसान लगो है

सान पे बैठी महारानी, मोरी शारदा भवानी

अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी


रोगी को काया दे, निर्धन को माया

बांझन पे कृपा, ललन घर आया

मैया बड़ी वरदानी, मोरी शारदा भवानी

अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी


मैहर में ढूंढी, डोंगरगढ़ में ढूंढी

कलकत्ता, कटरा, जालंधर में ढूंढी

विजयराघवगढ़ में देखानी, मोरी शारदा भवानी

अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी


मैहर को देखो या विजयराघवगढ़ को

एकै दिखे मोरी मैया के मढ़ को

महिमा तुम्हारी नहीं जानी, मोरी शारदा भवानी

अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी


मैया को भार सम्भाले रे पंडा

हाथों में जिनके भवानी को झंडा

झंडा पे बैठी महारानी, मोरी शारदा भवानी

अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी


महिमा तुम्हारी भगत जो भी गाए

मोनी भी मैया के दर्शन को आए

करदो मधुर मोरी वाणी, मोरी शारदा भवानी

अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी…

अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी...





Previous
Next Post »

Popular