मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है Song Lyrics || Jaya Kishori ||

 Song : मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है

Singer: Jaya Kishori 



मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है Song Lyrics In Hindi



अमीरी की तो ऐसी की, की सारा घर लूटा बेठे, फकीरी की तो ऐसी की, की तेरे दर पे आ बेठे।

मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है,

करता है मेरा बाबा, मेरा नाम हो रहा है।।

करता नही मै फ़िर भी, सब काम हो रहा है, 

तेरी दया से बाबा, आराम हो रहा है, 

तेरी दया से बाबा, संसार चल रहा है, 

करता है मेरा बाबा, मेरा नाम हो रहा है।।

पतवार के बिना ही, मेरी नाव चल रही है, 

बाबा बिना ही माँगे, सब चीज़ मिल रही है, 

होता रहे हमेशा, जो कुछ भी हो रहा है, 

करता है मेरा बाबा, मेरा नाम हो रहा है।।

जिसने जगाया जग को, उसको जगा रहा हूँ, 

बाबा तेरी बदौलत, मै भजन सुना रहा हूँ, 

गाता रहूँ हमेशा, जो कुछ भी गा रहा हूँ, 

करता है मेरा बाबा, मेरा नाम हो रहा है।।

मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा पार कैसे पाऊं। 

टूटी हुयी वाणी से, गुणगान कैसे गाऊं। 

तेरी ही प्रेरणा से, ये कमाल हो रहा हैं, 

करता है मेरा बाबा, मेरा नाम हो रहा है।।







मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है, करता है मेरा बाबा, मेरा नाम हो रहा है।।

Previous
Next Post »

Popular