बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी Song Lyrics In Hindi || Lakhbir Singh Lakkha ||

Song : बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी

Singer : Lakhbir Singh Lakkha



बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी Song Lyrics In Hindi



दोहा : दरबार तेरा दरबारों में, एक ख़ास एहमियत रखता है ।

उसको वैसा मिल जाता है, जो जैसी नियत रखता है ॥


बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी ।

भक्तों की लगी है कतार भवानी ॥


ऊँचे पर्बत भवन निराला ।

आ के शीश निवावे संसार, भवानी ॥

प्यारा सजा है द्वार भवानी ॥


जगमग जगमग ज्योत जगे है ।

तेरे चरणों में गंगा की धार, भवानी ॥

तेरे भक्तों की लगी है कतार, भवानी ॥


लाल चुनरिया लाल लाल चूड़ा ।

गले लाल फूलों के सोहे हार, भवानी ॥

प्यारा सजा है द्वार, भवानी ॥


सावन महीना मैया झूला झूले ।

देखो रूप कंजको का धार भवानी ॥

प्यारा सजा है द्वार भवानी ॥


पल में भरती झोली खाली ।

तेरे खुले दया के भण्डार, भवानी ॥

तेरे भक्तों की लगी है कतार, भवानी ॥


लक्खा को है तेरा सहारा माँ ।

करदे अपने सरल का बेडा पार, भवानी ॥





Previous
Next Post »

Popular