काशी नगरी से आया है शिव शंकर Song Lyrics In Hindi || Saurabh Madhukar & Keshav Madhukar ||

 Song : काशी नगरी से आया है शिव शंकर

Singer : Saurabh Madhukar & Keshav Madhukar



काशी नगरी से आया है शिव शंकर Song Lyrics In Hindi



लेके गौरा जी को साथ भोले भाले भोलेनाथ

काशी नगरी से आया है शिव शंकर


नंदी पे सवार होके डमरू बजाते

चले आ रहे है भोले हरी गुण गाते

डाले नरमुंडो की माला ओढ़े तन पे मृग शाला

काशी नगरी से आया है शिव शंकर....


हाथ में त्रिशूल लिए भसम रमाये

झोली गले में डाले गोकुल में आये

पहुंचे नंदबाबा दे द्वार अलख जगाये बारम्बार

काशी नगरी से आया है शिव शंकर....


कहा है यशोदा तेरा कृष्णा कन्हिया

दरश करादे रानी लू मैं बलैया

सुनकर नारायण अवतार आया हूँ में तेरे द्वार

काशी नगरी से आया है शिव शंकर....


देखके यशोदा बोली जाओ बाबा जाओ

द्वार हमारे तुम ना डमरू बजाओ

डर जावेगा मेरा लाल देख सर्प माल

काशी नगरी से आया है शिव शंकर....


हस के वो जोगी बोला सुनो महारानी

दरश करादे मुझे होगी मेहरबानी

दरश करादे इक बार कैसा है सुकुमार

काशी नगरी से आया है शिव शंकर....


सोया है कन्हिया मेरा मैं ना जगाउ

तेरी बातों में बाबा हरगिज़ ना आउ

मेरा नन्हा सा गोपाल तू कोई जादू देगा डाल

काशी नगरी से आया है शिव शंकर....


इतने में आये मोहन मुरली बजाते

ब्रह्मा इन्द्राणी जिसका पार ना पाते

यहाँ गोकुल में ग्वाल घर घर नाच रहे गोपाल

काशी नगरी से आया है शिव शंकर....





Previous
Next Post »

Popular