रटो पार्वती के भरतार Song Lyrics In Hindi || Rati Nath Ji ||

 Song : रटो पार्वती के भरतार

Singer : Rati Nath Ji



रटो पार्वती के भरतार Song Lyrics In Hindi



रटो पार्वती के भरतार,रटो पार्वती के भरतार,

रटो पार्वती के भरतार,करेंगे भव से बेड़ा पार ,

शिव नंदे के असवार, करेंगे भव से बेड़ा पार,

शिव नंदे के असवार, करेंगे भव से बेड़ा पार,

रटो पार्वती के भरतार,करेंगे भव से बेड़ा पार ,


कैलाश के राजा आप महाराजा, शोभा बरनी न जाई ,

गौरा संग  में  बाए  अंग  में,   शेषनाग लिपटाए,

जाता जूट में गंग की धार,  करेंगे भव से बेड़ा पार ,


भष्मासुर सुर को दे दिया हरी ने,  भष्म कड़ा अतिभारी,

वो  दीवाना  सोचे  दाना, हर  ल्यु  शिव  कि  नारी ,

लिया मन में कपट विचार ,करेंगे भव से बेड़ा पार,


शम्भू  भाग्या  डर  जब  लाग्या,   तीन लोक घबराये ,

देवो ने  जब  माया  पलटी, विष्णु  प्रकट  हो आये ,

लिया  रूप  मोहिनी  धार, करेंगे  भव  से बेड़ा पार,


सीताराम   राधेश्याम , रटता माला  तेरी,

आया शरण में पड्या चरण में लाज राखियो म्हारी,

शिव  निराधार  आधार, करेंगे  भव  से  बेड़ा पार||






Previous
Next Post »

Popular