जग रूठे तो रूठे Song Lyrics In Hindi || Sanjo Baghal ||

Song : जग रूठे तो रूठे

Singer : Sanjo Baghel 



जग रूठे तो रूठे Song Lyrics In Hindi




जग रूठे तो रूठे रे मैहर वाली न रूठे,

शारदा भवानी मैहर वाली न रूठे,

जग रूठे तो रूठे रे मैहर वाली न रूठे,


चलो चलो चलिये दरस मां का करलें,

कंचन नीर से लोटा भर लें,

भक्ति की डोर न टूटे रे मैहर वाली न रूठे,


भोर भई दिन निकसन लागो,

बोल रही चिरैया उठो रे भाई जागो,

गैया रम्हा रही खूंटे रे मैहर वाली न रूठे,


ऊंचे पहाड़ो वाली है मेरी मैया,

डूबत पार लगादे नैया ,

दुखिया तुम्हारो जस लूटे रे मैहर वाली न रूठे,


विंदु चरण मां के फुलवा चढ़ालो,

जीवन अपना सफल बना लो,

लागी लगन नहीं छूटे रे मैहर वाली न रूठे ||






Previous
Next Post »

Popular