गौरी के नंदन की हम पूजा करते है Song Lyrics In Hindi || Aarti ||

 Song : गौरी के नंदन की हम पूजा करते है

Singer : Aarti



गौरी के नंदन की हम पूजा करते है Song Lyrics In Hindi



गौरी के नंदन की हम पूजा करते है ॥

हम पूजा करते है , हम वंदना करते है ॥

गौरी के नंदन की हम पूजा करते है॥


शुभ कारज से पहले तेरा ध्यान जो धरते है ॥

कोई शंकट आये तो प्रभु रक्षा करते है ॥

उस शंकट हारे की हम पूजा करते है ॥

गौरी के नंदन की हम पूजा करते है॥


वो धन्य है गौरी माँ जिसने तुझे जन्म दिया ॥

भोले भंडारी ने तुझको उपदेश दिया॥

शंकर के दुलारे की हम पूजा करते है ॥

गौरी के नंदन की हम पूजा करते है ॥


शंकट के हरता तुम मंगल के दाता हो॥

भगतों के लिए भगवन तुम भाग्य विधाता हो ॥

उस पालन हारे की हम पूजा करते है ॥

गौरी के नंदन की हम पूजा करते है ॥


नित ध्यान धरे तेरा हम तुमको मनाते है ॥

मोदक मिश्री भगवन तेरे भोग लगाते है ॥

रिद्धि सिद्धि के दाता की हम पूजा करते है॥

गौरी के नंदन की हम पूजा करते है


गौरी के नंदन की हम पूजा करते है

हम पूजा करते है , हम वंदना करते है ॥






Previous
Next Post »

Popular